आदिवासी नेता, देवलाल ठाकुर पुनः बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

संवाददाता -सोमनाथ सोनवानी  

स्थान -दल्ली राजहरा 

 भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें डौण्डी लोहारा क्षेत्र के आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर पर पुनः भरोसा जताते हुए संगठन ने प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नियुक्ति के पश्चात श्री ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए कहा कि देवलाल ठाकुर एक कर्मठ, जमीनी एवं संगठन प्रिय नेता हैं, क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कई जरूरी मांगों को सरकार तक बात पहुंचाई हुई और उसे पूरा भी करने का हमने पूरा प्रयास किया है। उनके अनुभव और नेतृत्व से पार्टी को मजबूती मिलेगी और प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचेगा।देवलाल ठाकुर ने इस अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए पार्टी के हित एवं संगठन के उत्थान के लिए सतत कार्यरत रहेंगे।


 विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read