संबाद दाता-विजयमाजूमदर
जमानत पर रिहा भाजपा नेता असीम राय के हत्या के आरोपी विकास पाल द्वारा गवाहों को हत्या करने की धमकी देने पर पखांजूर पुलिस द्वारा पुनः गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
दिनांक 23/08/2025 को थाना पखांजूर के अपराध 04/2024 के मृतक भाजपा नेता असीम राय हत्याकाण्ड के आरोपी विकास पाल पिता विजय पाल पीव्ही 31 के द्वारा गवाहों को कोर्ट में झुठी गवाही/ मिथ्या साक्ष्य देना, नहीं देने पर प्रार्थी की हत्या कर स्व. असीम राय के पास भेज देने की धमकी देने की शिकायत पर थाना पखांजूर में आरोपी विकास पाल के विरूद्ध अपराध क्र. 117/2025 धारा 232(1) बीएनएस के तहत् अपराध दर्ज किया गया। श्रीमान उमनि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री आई.के. एलेसेला के निर्देशन पर अति.पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे, एसडीओपी पखांजूर श्री रवि कुजूर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में आरोपी विकास पाल पिता विजय पाल उम्र 56 वर्ष पता ग्राम पीव्ही 31 हरिहरपुर थाना पखांजूर जिला उ.ब. कांकेर को गिरफ्तारी हेतु थाना पखांजूर से तत्काल टीम रवाना कर आरोपी विकास पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार करने पर दिनांक -24.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पखांजूर में पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विकास पाल को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजने आदेशित किया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, सउनि. समोद शर्मा, प्र.आर. ज्योति साहू, आर. संजय डहरे का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

