संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
डी एड, बी एड प्रशिक्षित व शिक्षक पात्रता परीक्षा पास युवाओं ने जिला बालोद मे संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से बालोद जिले के संघ प्रतिनिधि मंडल ने अपनी बात रखी, एक ओर जहां छत्तीसगढ़ शासन 4000 स्कूलों को बंद करने जा रही है और 35000 शिक्षकों को युक्ति युक्तकरण लागु कर रही है जिससे हमारे सामने रोजगार की समस्या ख़डी हो जाएगी, पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी की आप हमारे इस संघ के मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखे 57000 शिक्षक भर्ती के मांग तथा राज्य शासन द्वारा सन् 2008 सेटअप में परिवर्तन करने जा रही है उसे लागु ना किया जाए, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री जी ने आश्वास्त किया कि मैं आपके साथ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने में साथ हूं। विगत दिनों बी.एड, डी.एड. प्रशिक्षित युवाओं ने झलमला चौक से संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट बालोद तक रैली निकालकर जिलाधीश बालोद के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम डिप्टी कलेक्टर महोदय के हाथों ज्ञापन सोपा था.। इस अवसर पर विश्वास साहू, डामेंद्र देवांगन, टिकेश्वर साहू, सत्यभामा नेताम,राजेश साहू, युवराज साहू, पुराणिक ठाकुर, दीप्ती ठाकुर, दीपिका ठाकुर, कौशल साहू, विजय साहू, जागेश्वर साहू, गोपेन्द्र कौशिक आदि डीएड बीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी व टेट पास भावी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

