संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
बालोद जिले के ग्राम कुसुमकसा की रहने वाली बेटी ग्रेसी साहू जिले मे टॉप और प्रदेश मे टॉप टेन मे 10 वा स्थान किया हासिल। जो की स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा है उन्होंने 95.80% अंक हासिल किए हैं। जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा के पिता तुकाराम साहू भी एक शिक्षक है जो की ग्राम खलारी मिडिल स्कूल में पदस्थ है वही उनकी माता यशोदा साहू सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमकसा में शिक्षिका है पारिवारिक पृष्ठभूमि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के कारण ग्रेसी भी पढ़ाई को लेकर ध्यान देते रही है। जिससे हमेशा पढ़ाई में अव्वल आती रही है दसवीं बोर्ड की परीक्षा में वह 2अंक टॉप टेन में जगह बनाने से चूक गई थी।फिर भी उसका मनोबल टूटा नहीं बल्कि लक्ष्य का पीछा करते हुए आज 12वीं की टॉप 10 सूची में जगह बनाकर पूरे जिले मे अपना और अपने परिवार के साथ-साथ कुसुमकसा के नाम को भी गौरव दिलवाया है। कुसुमकसा के शिक्षकों के साथ-साथ को जानने वाले लोगों को भी पूर्ण विश्वास था जिसका परिणाम आज आप सबके सामने है।कुसुमकसा क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस जी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में 11 बजे से बिटिया ग्रेसी को टॉप टेन पर आने की उम्मीद जाता दी थी और उन्होने पूर्ण विश्वास के साथ छात्र को टॉप टेन में आने की बधाई दे डाली थी। और जैसी टॉप टेन की सूची जारी हुई पूरा कुसुमकसा मे त्यौहार जैसा माहौल बन गया और लोगों की भीड़ ग्रेसी साहू के घर पर पहुंच गई। बधाई देने वालो मे कुसुमकसा के पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस, वर्तमान जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस, देवराज जैन, संतोष जैन, गौरी शंकर साहू, कमल कृष्ण कांत साहू, नन्द कुमार पिसदा, ग्रेसी की उपलब्धि पर प्राचार्या सुनीता यादव, टी एस पारकर, इंद्राणी मुखर्जी, जनक साहू चंद्रकला,भारत नायक सहित अन्य स्टाफ के शिक्षकों ने भी छात्र और उसके परिवार को बधाई प्रेषित की। जानकारी के लिए बता दें की ग्रेसी साहू विज्ञान संकाय में अध्यनरत थी, और हाल ही में पर्यावरण सुरक्षा पर आधारित उनके मॉडल को राज्य स्तर के प्रदर्शनी में शामिल किया गया था। ग्रेसी का सपना है की वह यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


