संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
कांकेर लोक सभा स्तरीय ,वन नेशन वन इलेक्शन विचार गोष्ठी एवं लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की 300 वी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय भोजराज नाग एवं वक्ता के रूप में बेमेतरा के पूर्व विधायक माननीय अवधेश चंदेल एवं राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य माननीय यशवंत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय चमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय पवन साहू, नपा दल्ली राजहरा के अध्यक्ष माननीय तोरण साहू एवं राकेश द्विवेदी अधिवक्ता,भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष ,महामंत्री उपस्थित रहे, सभी वक्ताओं के उद्बोधन मे सार बात यही है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत एक सकारात्मक बदलाव को लेकर बुद्धिजीवियों एवं सामान्य वर्ग से समर्थन प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे देश के जवान अधिकारी कर्मचारी का समय बहुमूल्य होता है परिवहन व्यवस्था में वाहनों का अधिग्रहण से ट्रान्सपोर्ट व आम जनता को भी अनेक परेशानियां होती हैं इन सब की बचत एक चुनाव से संभव है। मोदी जी की संकल्पना राष्ट्रहित में समाहित है भारत में हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं इससे न केवल सरकारी खर्च बढ़ता है बल्कि सुरक्षा प्रशासन और संसाधनों पर भी बोझ पड़ता है एक साथ चुनाव में होने वाले खर्च को बचाकर संसाधनों को देश के विकास में लगाया जा सकता है।एक राष्ट्र एक चुनाव निर्णय व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में परिवर्तनकारी कदम सिद्ध होगा। एक देश में एक चुनाव कराने से होने वाली आर्थिक बचत आने वाली पीढियो के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेगी एक राष्ट्र एक चुनाव सिर्फ चुनावी मैनेजमेंट से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को तेज गति देने का सशक्त माध्यम भी बनेगी।एवं समस्त कार्यक्रम के सफल बनाने में जुटे हुए कार्यकर्ता गण एवं दल्ली राजहरा के प्रबुद्ध नागरिक व्यापारी, शिक्षक शिक्षिकाएं विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथि एवं विभिन्न संस्था से पधारे संस्था प्रमुख , पूर्व सैनिक गण समस्त नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण के साथ कार्यक्रम का संचालन संचालन कर रही श्रीमती शशि देशमुख मैडम ने किया ।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


