संवाददाता -सोमनाथ सोनवानी, दल्ली
दल्ली राज़हरा बालोद ज़िले का सबसे बड़ा नगर होने के साथ साथ अवैध शराब बिक्री जैसे गोरख कार्यों में भी सबसे आगे हो गया है और हो भी न कैसे जब स्थानीय पुलिस ही इनको खुली छूट देने में लगी हो !
शराब कोचियों से स्थानीय पुलिस बुला बुलाकर एक महीने के एडवांस पेमेंट के साथ महीना तय कर रही है !
हर गली मोहल्ले में शराब बिकते देखना आम बात हो गई है दल्ली राजहरा को गोवा जैसे टूरिस्ट स्थान का नाम दे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी जिस प्रकार से गोवा में हर गली मोहल्ले में शराब बिकती है वैसे ही दल्ली राज़हरा का हाल बना दिये है !
सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर भी इस खेल में बराबरी का हिस्से दार है सभी शराब कोचियों से इनकी हिस्सेदारी होती है रात 10 बजे के बाद दुकान के पीछे बोरी बोरी शराब
निकालकर रख देते है और शराब कोचियों से संपर्क कर मोटी रक़म कमाने में लगे है ! शहर में कुछ ऐसे भी लोग है जो पुलिस और आबकारी को सेट कर शराब दुकान से अधिक मात्रा में शराब उठाकर नगर एवं आसपास के शराब कोचियों व चुनिंदा होटलों तक घर पहुँच सेवा की सुविधा भी दे रहे है ! नगर की सुरक्षा एवं युवा पीढ़ी का भविष्य एवम् महिलाओं की अस्मिता को ध्यान में रखते हुए कठोर कदम उठाते हुए अवैध शराब बिक्री पर अविलंब रोक लगायी जाये !

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजहरा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर साहू , भाजपा नेता सौरभ लुनिया , महामंत्री रमेश गुजर , भाजपा वरिष्ठ नेता मुस्ताक़ अहमद , श्याम जयसवाल ,मेवा पटेल ,मज़दूर नेता लखन चौधरी ,ललित जैन ,मुकेश सहित दर्जनों भाजपाइयों की उपस्थिति रही
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank