संवाददाता -शांतानु राम कुलदीप
राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंधी जानकारी आवेदकों एवं आम नागरिकों को देने हेतु सुशासन तिहार के तृतीय चरण एवं अंतिम चरण के अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम पंचायत पटेली मे समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 13 पंचायतो से कुल 3531 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 3410 आवेदन मांग के और 121 आवेदन शिकायत के मिले, जिसे मौक़े पर हीं निराकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी अंचल के लोकप्रिय मुखिया,छाया विधायक डौडी लोहारा व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ,जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, डौडी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनीष झा, लालचंद जैन, मितेंद्र वैष्णव, हिंछाराम साहू आदि अतिथि उपस्थित रहे वही शिविर के अंत मे वन विभाग के निवेदन पर मुख्य अतिथि देवलाल ठाकुर जी ने वृक्षारोपण किया, इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत पटेली कलस्टर के 13 गावं शामिल थे। 28 मई दिन बुधवार को समाधान शिविर सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर ग्राम के समस्त नागरिक व आसपास के सरपंच व ग्रामीण जन अधिक संख्या मे नागरिक जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

