छत्तीसगढ़ ब्यूरो हेड - दिनेश कुमार नेताम
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिला संयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में बालोद कांकेर और नारायणपुर के जिला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सुशासन त्यौहार सहित जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिला संयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में बालोद कांकेर और नारायणपुर के जिला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सुशासन त्यौहार सहित जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की समीक्षा के साथ बैठक की शुरुआत की व प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरी छत्तीसगढ़ में सुशासन का त्यौहार चल रहा है और यहां पर हमने पूरे प्रदेश का दौरा किया है यह 28 व जिला है जहां हम पहुंचे हुए हैं उन्होंने कहा कि पहले चरण में लगभग 40 लाख आवेदन पूरे प्रदेश में प्राप्त हुए थे जहां पर सब प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य लेकर अधिकारी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बालोद जिले के लिए हमने 500 करोड रुपए की लागत से उच्च दाब वाले विद्युत उपकेंद्र देवरी की सौगात दी है वही पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस व वर्तमान सदस्य श्रीमती संजय मंजू बैस की मांग को संज्ञान मे लेते हुए लगभग 11 करोड़ की लागत से चिखली से लेकर जुनवानी तक सड़क निर्माण की घोषणा की जिस पर जनपद सदस्य संजय बैस व श्रीमती संजय मंजू बैस जी ने मुख्यमंत्री जी की घोषणा को जनता के की हित मे बताया और कहा की ग्राम जुनवानी की जनता की वर्षो पुरानी मांग थी जिसमे ग्रामीण जनो की मांगो को हमने रखने का काम किया है आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिसकी घोषणा की है,इस सड़क निर्माण से डौण्डी लोहारा के गाव भी कुसुमकसा परस्पर जुड़ने से क्षेत्र की जनता को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

