आयुष विभाग द्वारा सुशासन तिहार मे ग्राम कुसुमकसा कलस्टर के गावों के पहुचे नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरण की गई।

 डौण्डी ब्लॉक संवाददाता -शांतानु राम कुलदीप  

राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंधी जानकारी आवेदकों एवं आम नागरिकों को देने हेतु सुशासन तिहार के तृतीय चरण एवं अंतिम चरण के अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम पंचायत कुसुमकसा मे समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू, डौण्डी लोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, डौण्डी जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, श्रीमती आशा आर्य, श्रीमती संजय मंजू बैस, तुलेश्वर हिचामी, श्रीमती झमित बाई धनेन्द्र, बलवंत साहू, भाजपा मंडल कुसुमकसा के अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा जी, भाजपा मंडल के महामंत्री टिकेंद्र साहू जी,कुसुमकसा के सरपंच वेद बाई पिसदा, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य हितेश साहू, मितेंद्र वैष्णव,आदि अतिथि गण उपस्थित रहे, सुशासन तिहार के समाधान शिविर मे पहुंचे नागरिक गणों का परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरण की गई व आयुष विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। ज़िला आयुष अधिकारी डॉ राजेश कुमार झारिया बालोद के मार्गदर्शन मे आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे कुल 65 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरण किया गया। डॉ नरेंद्र कुमार ठाकुर डॉ.शिवकुमार बारले,बी.एल.बोरकर, आर एस.परसाई, शीतल चुरेंद्र फार्मासिस्ट.मनीष टेकाम योग प्रशिक्षक 
आदि ने इस अवसर पर सहयोग प्रदान किया।जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कुसुमकसा कलस्टर के गावं शामिल थे। 30 मई दिन शुक्रवार को समाधान शिविर सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर ग्राम के समस्त नागरिक व आसपास के सरपंच व ग्रामीण जन अधिक संख्या मे नागरिक जन उपस्थित रहे। 


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik

Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read