मोक्ष धाम फाउंडेशन द्वारा, विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर, स्वच्छ शौचालय के लिए किया पुरस्कृत ।

संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद  
मोक्ष धाम फाउंडेशन लिमोरा के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान शुक्रवार को कांकेर जिला के ग्राम गोलकुम्हड़ा में चलाया गया। यहां एक टीम द्वारा घर-घर पहुंच कर शौचालय की जांच की गई सर्वे कर स्वच्छ शौचालय वह स्वच्छता के लिए लोगों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को ग्राम के सरपंच सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया वक्ताओं ने स्वच्छता का महत्व 
बताते हुए कहा कि हमारे जीवन आयु काल को स्वच्छ रहकर हीं बढ़ाया जा सकता है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परम पूज्य श्री देशमुख जी ने कहा कि हम ईमानदारी के साथ स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाए,कभी भी स्वच्छता को लेकर लापरवाही ना बरते,सुबह से लेकर रात तक हम इस बात का ध्यान रखें कि हम अपने परिवार में अन्य लोगों को भी स्वच्छ रहने के लिए कहें, व पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए और लोगों को भी प्रेरित करें व पशु पक्षियों के लिए घर के बाहर दाना पानी की व्यवस्था भी करें, गुरुदेव द्वारा बालोद जिले के ग्राम लिमोरा में बन रहे 64 योगिनी मंदिर के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू जी ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि गुरुदेव द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य किया जा रहे हैं वह स्कूल में 
जहां जरूरत है वहां भवन भी बना रहे हैं, आवश्यकता पड़ने पर गरीब असहाय लोगों की मदद भी करते हैं ऐसे समाज सेविभाव गुरुदेव जी को हमें भी प्रोत्साहित करना चाहिए । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश साहू जी ने किया, वही गायत्री साहू शिवांगनी कवियत्री व व्याख्याता ने स्वच्छता स्वच्छ गांव स्वच्छ भारत के उद्देश्य को लेकर बहुत ही सुंदर काव्य पठन किया, साथ हीं साथ कदंबिनी यादव व्याख्याता, शिवेंद्र कोलियारा कमलेश देशमुख,भारत जुर्री, पूर्व सरपंच हराडुला महेंद्र गावडे,ग्राम पटेल श्याम, सिंह प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू टी आर साहू सुदर्शन साहू, परशुराम साहु,सुमित्रा बाई सहारिका राजपूत, सरपंच सुरेश तेता एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम गोलकुम्हड़ा उपस्थित रहे । 


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik 


Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read