अभिप्रेरणा ग्रुप बालोद की मातृशक्तियों ने दी घर -घर दस्तक,बाँटे मिट्टी के सकोरे व दाना ।

 संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद  

बालोद जिले में बढ़ती गर्मी की वजह से सूखते नदी नालों मे जल की कमी को देखते हुए, अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाओं ने चिंता जताते हुए, पक्षियों की दाना पानी की व्यवस्था के लिए सराहनी पहल करते हुए, *सकोरा* सुकून एक पहल अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने की दिशा में लगातार प्रयास करते आ रही है विगत 3 वर्षों से प्रयास रत संस्था का मुख्य 

उद्देश्य भीषण गर्मियों मे पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना और लोगों से अपील कर अपने घरों में व आस पास के अन्य लोंगो को भी पक्षियों के लिए भी व्यवस्था बनाने की बात रख रही है, भविष्य मे चिड़ियों के संरक्षण व प्रकृति मे संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है,इस भीषण गर्मी में महिलाओं ने घर से निकल कर लोगों के बीच पहुंचकर मिट्टी के सकोरे व दाना बांट कर व पोस्टर, पंपलेट व सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों मे जागरूकता ला रही है। इस ग्रुप की महिलाओं ने एक कदम आगे बढ़ते हुए बालोद के पाररास में जागरूकता अभियान चलाया। ग्रुप की महिलाओं ने सबसे पहले अपने ही घरों में मिट्टी के स्कोर रखकर इस अभियान की शुरुआत की थी। इनके इस कार्य से क्षेत्र के लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। इनके सहयोग के लिए विनोद बंटी शर्मा पार्षद बालोद ने भी सकोरे बांट, लोंगो जागरूक करने का कार्य किया। इस अवसर पर कदंबिनी लोकेश पारकर यादव,गायत्री साहू व प्रेरणा स्त्रोत बने है, नीलम रावटे,पद्मिनी साहू,शिव श्रीवास्तव, कमला वर्मा, प्रीति राठिया, भारती सहारे, गीतांजलि सिंह, लक्ष्मी कलिहारी, वीरेंद्र देशमुख, शरद ठाकुर अंजलि प्रकाश साहू, जितेंद्र सोनी, अजय यादव, संदीप दुबे ,व जनप्रतिनिधियों व समाजसेवीयों ने हिस्सा लिया । 


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 

Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read