साय सरकार का सुशासन तिहार, विकासखंड डौण्डी के ग्राम खलारी मे 6 मई को।

 संवाददाता - दिनेश कुमार नेताम, बालोद  


राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार के प्रथम चरण व द्वितीय के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंधी जानकारी आवेदकों एवं आम नागरिकों को देने हेतु सुशासन तिहार के तृतीय चरण एवं अंतिम चरण के अंतर्गत बालोद जिले मैं 5 मई से आरंभ हो गया है कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जिले के सभी विकासखंडो में अलग-अलग स्थान पर 5 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाले समाधान शिविरों के सफल आयोजनों की तैयारी हो चुकी है कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार प्रत्येक समाधान शिविरों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी 


 चंद्रकांत कौशिक ने बताया है कि जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन डौण्डी विकासखंड के शाला मैदान खलारी में 6 मई दिन मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें डौण्डी विकासखंड के ग्राम अडजाल, दानी टोला भैंस बोड, सूअर बोड, गुजरा,धोबनि अ, धोबनी ब के निवासी शामिल होंगे इसी कड़ी में 10 मई को नगर पंचायत चिखलाकसा में कार्यालय भवन नगर पंचायत चिखलाकसा के नगर पंचायत के समस्त वार्डों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता प्रभावशीलता और जनहित ऐसी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है इस तिहार के माध्यम से शासन प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगी।



आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा -


 प्रत्येक आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा आवेदन कर्ताओं को पावती भी दी जाएगी जनता को आवेदन लिखने में सहायता प्रदान करने कलेक्टर आवश्यकता अनुसार अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा सकते हैं।


 मंत्री अफसर भी हो सकते हैं शामिल -


 जैसा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि वह स्वयं या उप मुख्यमंत्री मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव व राज्य शासन के अधिकारी भी कुछ शिविरों में शामिल होंगे तथा वहां आवेदकों से भेटकर उनकी समस्याओ व निराकरणों के बारे में जानकारी लेंगे इस तिहार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank



Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read