अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में दिनांक 21 मई से 25 मई तक आवासीय व्यक्तित्व युवा शिविर का आयोजन किया गया है

संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
 स्थान - दल्ली राजहरा 
 अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में आवासीय  व्यक्तित्व युवा शिविर  का आयोजन 21 मई से  25 मई तक चलेगा । शिविर का  मुख्य उद्देश्य युवाओं को सुसंस्कृत कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। जिसके लिए स्वस्थ युवा सफल राष्ट्र, स्वालंबी युवा संपन्न राष्ट्र, शालीन युवा श्रेष्ठ राष्ट्र, और --सेवाभावी युवा सुखी राष्ट्र जैसे सूत्रों के द्वारा युवा आंदोलन किया जा रहा है। शिविर को संपन्न करने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से टोली का आगमन हुआ है। टोली नायक की भूमिका में श्री दिलीप निर्मलकर जी हैं। टोली के सह टोली नायक श्री भोलेश्वर सिन्हा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युग निर्माण, व्यक्ति निर्माण से ही संभव है । गायत्री परिवार का यह ब्रह्म वाक्य शिविर की मूल भावना है। जैसे विशाल वट वृक्ष एक छोटे से बीज में छुपा होता है वैसे ही महामावन बनने की संभावना प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व में होती है। इमारतें और कारखाने तो कुछ संसाधन जुटाने पर आसानी से बनाया जा सकता है परंतु व्यक्ति का निर्माण सबसे कठिन और सबसे जरूरी काम है। आज देश पर्यावरण प्रदूषण भ्रष्टाचार जल संकट बेरोजगारी नशाखोरी और अराजकता जैसे कई समस्याओं से जूझ रहा है। इन सब का समाधान केवल युवा शक्ति ही कर सकती है इसी सोच के साथ यह शिविर लगाया गया है। जिसमें शिवरार्थीयों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास संबंधी उपयोगी जानकारी के साथ उनके मानसिक व शारीरिक विकास के साथ कई प्रकार के महत्वपूर्ण गतिविधियां सिखाई जा रही है। इसमें दौडी ब्लॉक के सभी सम्माननीय गायत्री परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीपुरुषोत्तम लाल सोनवानी, (जिला सचिव)।     श्री नंदकिशोर पिस्दा (ब्लॉक समन्वयक)   श्री संतोष कोरटिया,( ब्लॉक। सह समन्वयक)श्री हुलास देवांगन (मुख्य ट्रस्टी,)श्री हीरालाल पवार। श्री सोन साय लटियारे,धर्मपाल नायक, श्री विजेन्द्र विश्वकर्मा, श्रीमती रेणुका, गंजीर,श्रीमती अर्चना देशमुख, श्रीमती सावित्री सोनी, श्रीमति हेमलता यादव, श्रीमती चंपा देवी साहू,श्रीमति दमयंती पवार, श्रीमती वंदना साहू , श्रीमती उमा सोनी,श्रीमति इंदिरा चचनाली, श्रीमती , श्री देव प्रसाद आर्य,  श्री राजेंद्र ठाकुर श्री धीरपाल ठाकुर, श्रीमती दी, श्रीमती पूर्णिमा नायक श्रीमती प्रतिमा साहू,इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टोली नायक श्री दिलीप कुमार निर्मलकर, श्री भोलेश्वर सिन्हा, श्री नरेंद्र साहू, श्री नामदेव साहू, श्री मनीष कुमार क्षत्रिय, श्री जगमोहन साहू, श्री चेमन साहु, श्री रोहितकुमार साहू, श्रीमती स्लेखा साहू।, त्रिभुवन, नाथू राम, बंशीलाल, नन्द कुमार पिसदा जी आदि गायत्री परिवार का विशेष योगदान रहा। 



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik 


Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read