संवाददाता - दिनेश कुमार नेताम, बालोद
राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंधी जानकारी आवेदकों एवं आम नागरिकों को देने हेतु सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत बालोद जिले मैं 5 मई से आरंभ हो गया है कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जिले के सभी विकासखंडो में अलग-अलग स्थान पर 5 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाले समाधान शिविरों के सफलआयोजनों की तैयारी हो चुकी है कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार प्रत्येक समाधान शिविरों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन 10 मई को नगर पंचायत चिखलाकसा में कार्यालय भवन नगर पंचायत चिखलाकसा के नगर पंचायत के समस्त वार्डों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता प्रभावशीलता और जनहित व प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है इस तिहार के माध्यम से शासन प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगी।
मंत्री अफसर भी हो सकते हैं शामिल -
जैसा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि वह स्वयं या उप मुख्यमंत्री मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव व राज्य शासन के अधिकारी भी कुछ शिविरों में शामिल होंगे तथा वहां आवेदकों से भेटकर उनकी समस्याओ व निराकरणों के बारे में जानकारी लेंगे इस तिहार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जा रहा है ।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

