संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
दिनांक 27.04.2025, दिन-रविवार को अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज की राष्ट्रीय महासभा का गठन पांचों क्षेत्रीय महासभा यथा म.प्र. बालाघाट, महाराष्ट्र गोरेगांव, 18 गढ़ बड़ेडोंगर, 32 गढ़ बड़ेडोंगर, 36 गढ़ केन्द्रीय महासभा बालोद व केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठके पदाधिकारियों / सदस्यों ने मिलकर किया गया। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र गढ़चिरौली के सांसद मान. एन.डी. कृषान के मुख्य आतिथ्य व श्री वीरेन्द्र कुमार चनाप कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा हल्बा, हल्बी समाज के अध्यक्षता तथा श्री महेन्द्र कोठेवार, क्षेत्रीय महासभा म.प्र.बालाघाट, श्री लतेल नाईक, अध्यक्ष क्षेत्रीय महासभा, 18 गढ़ बड़ेडोंगर के विशिष्ट आतिथ्य एवं श्री जी. आर. राना पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्बा, हल्बी समाज, श्री पी.आर. नाईक, पूर्व अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी समाज के केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष, श्री जी.आर, चुरेन्द्र भारतीय प्रशासनिक सेवा (पूर्व संभागीय आयुक्त रायपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा) के गरिमयी उपस्थिति एवं सभी क्षेत्रीय महासभा क्षेत्र के
पदाधिकारियों यथा जिलाध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों व सामाजिक सदस्यों की ऊर्जावान उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी महासभा के पदाधिकारियों ने मिलकर राष्ट्रीय महासभा की तैयार की गई सामाजिक नियमावली पर चर्चा व परिचर्चा करते हुए अतिंम रूप देकर नियमावली का अनुमोदन किया गया।तत्पश्चात् राष्ट्रीय महासभा संगठन की संगठनात्मक ढांचा के अनुरूप निर्वाचित होने वाले सभीपदों यथा राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय अंकेक्षक प्रचार मंत्री के पदों पर र्निविरोध निर्वाचन एक प्रकार से मनोनयन प्रक्रिया के तहत चुनाव प्रक्रिया के तहत निर्वाचित किये गये। हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज की राष्ट्रीय महासभाकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तहत पदाधिकारियों का चुनाव शांति सद्भावना व भाईचारा तथा समरसता के माहौल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में श्री मंतूराम पवार (पूर्वविधायक अंतागढ़-बस्तर संभाग) क्षेत्रीय महासभा 32 गढ़ बड़ेडोंगर को र्निविरोध रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर श्री शिव पात्र 18 गढ़ बड़ेडोंगर र्निविरोध निर्वाचित हुए, राष्ट्रीय महासभा के पदेन उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र चनाप 32 गढ़ बड़ेडोंगर,श्री लतेल नाईक जी 18 गढ़ बड़ेडोंगर, डॉ एन.डी. कृषान जी, महासभा महाराष्ट्र गोरेगांव, श्री महेन्द्र कोठेवार जी, महासभा म.प्र. बालाघाट नियमावली के अनुसार मनोनीत किये गये। 36 गढ़ केन्द्रीय महासभा बालोद के पदाधिकारी श्री श्याम सिंह तारम राष्ट्रीय महासचिव एवं श्री पून्नालाल भंडारी महासभा म.प्र. बालाघाट राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष र्निविरोध निर्वाचत हुए।श्री मंतूराम पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिल भारतीय हल्बा, हल्वी आदिवासी समाज में वर्तमान में जो अव्यवस्था बिखराव गुटबंदी की जो स्थिति है उस पर करारा चोट करते हुए स्पष्ट रूप से कहा की अब हमें हल्बा, हल्बी समाज को सद्भावना भाईचारा समरसता व परस्पर सहयोग वाला समाज बनाना है। जो समाज में वर्तमान में अराजकता फैला हुआ है, उसे समाप्त करते हुए बेहतर समाज का निर्माण सभी सामाजिक सदस्यों का सहयोग लेते हुए करना है। विशेषकर हमारा समाज सरकार के साथ मिलकर उनके योजना क्रियान्वयन समय पर हो उसके लिए काम करना है। समाज में महिलाओं, बच्चों व गरीब परिवारों को लक्षित करें हए कार्य करना है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


