सर्वाआदिवासी समाज जिला बालोद ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सब आदिवासी हिन्दू है के बयान का किया खंडन।

 संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम,बालोद 


सर्व आदिवासी समाज कि जिला कार्यकारिणी ने 28/04/25 दिन सोमवार को बूढादेव शक्ति पीठ परिसर मे जिला स्तरीय बैठक आहूत कि थी जिसमे अन्य विषयों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी के बयान आदिवासियों

 को हिन्दू कहे जाने वाले बयान पर भी चर्चा हुई जिसमे आदिवासी समाज ने इसे गलत ठहराते हुए एक बयान जारी किया है। जिसमे जिला अध्यक्ष तुकाराम कोर्राम ने कहा कि हम प्रकृति पूजक है हमारे सारे रीति रिवाज, संस्कार आदि अन्य धर्म से भिन्न है,संविधान के अनुच्छेद 342 के अनुसार, अनुसूचित जनजातियों को हिंदू धर्म से अलग मान्यता प्राप्त है। यह इस तथ्य से भी समर्थित है कि आदिवासियों की अपनी अलग संस्कृति और धार्मिक मान्यताएं हैं। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 342 अनुसूचित जनजातियों की परिभाषा के लिए निर्धारित है, जो हिंदू धर्म से अलग एक विशेष पहचान प्रदान करता है.

आदिवासियों की अपनी अलग सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएं हैं, जो उन्हें हिंदू धर्म से अलग करती हैं, संविधान में प्रावधानों और आदिवासियों की अलग संस्कृति के आधार पर यह माना जा सकता है कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं। इस बात पर हम मुख्यमंत्री जी से सहमत नहीं है और हम आदिवासी हैं आदिवासी ही रहेंगे। 


इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्री विनोद नेताम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री यु. आर गंगराले, गोड़वान गोड़ समाज अध्यक्ष श्री प्रेमलाल कुंजाम , सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष श्री तुकाराम कोर्राम , युवा प्रभाग अध्यक्ष श्री ललित कावरे , सचिव श्री महेश कुरेटी , कोषाध्यक्ष श्री सोसनाय नेताम , श्री भोला राम नेताम ऑडिटर , डौंडी ब्लाक अध्यक्ष तुलेश्वर हिचामे दल्ली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सहारे ,डौंडी ब्लॉक सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रोहित माहला , पुर्व जिला सचिव देवलास ठाकुर , बालोद ब्लॉक अध्यक्ष कामता प्रशाद ध्रुव , संरक्षक टी. एल. कांवरे , गन्नू कोर्राम , टीकम बढाई साथ ही सर्व आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे ।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read