डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बरख़ास्त बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने किया संविधान और समानता के सिद्धांतों का स्मरण

रायपुर से शूभो पाईक की रिपोर्ट 

काल 14 अप्रैल 2025 को तूता धरना स्थल पर 2621 बरख़ास्त बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा, संकल्प और संविधानिक चेतना के साथ मनाई गई।



इस अवसर पर शिक्षकों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को नमन करते हुए उनके संघर्ष को अपने आंदोलन से जोड़ते हुए यह दोहराया कि हमारा आंदोलन सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की उसी भावना से प्रेरित है, जिसकी नींव बाबा साहेब ने रखी थी।


शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन की माँग को लेकर शिक्षकों ने आज राजपत्र की माला पहनकर तूता धरना स्थल से राजभवन तक शांतिपूर्ण जमीन पर लोटते हुए जाने की योजना बनाई थी। यह प्रयास शासन को उनके कर्तव्यों और राज्य के नीतिनिर्देशक तत्त्वों की पुनः स्मृति कराने हेतु किया गया।


पुलिस प्रशासन द्वारा केवल 10 शिक्षकों को राजभवन तक जाने की अनुमति प्रदान की गई, जिसके बाद शिक्षकों ने संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करते हुए शांतिपूर्वक घड़ी चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुँचकर राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में शिक्षा विभाग के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द समायोजन की माँग करते हुए अंतर्विभागीय समिति से शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है।


डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षकों ने लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक तरीकों से अब तक 121 दिनों से आंदोलन जारी रखा है, जिसमें शामिल हैं—


अनुनय यात्रा


सामूहिक अनशन


यज्ञ और हवन


जल सत्याग्रह


दंडवत प्रणाम करते हुए मार्च


घुटनों के बल चलकर राष्ट्रपति महोदय से निवेदन


खून से मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल को पत्र लिखना


शिक्षकों का यह आंदोलन केवल रोजगार की माँग नहीं, बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकारों की पुनः स्थापना की पुकार है। आज बाबा साहेब की जयंती पर उनका यह कथन – “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” – आंदोलन का मूल मंत्र बनकर गूंज रहा है।



2621 बरख़ास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संघ शासन से पुनः अपील करता है कि संवैधानिक मर्यादा और सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप शीघ्र समायोजन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read