संवाददाता - दिनेश कुमार नेताम, बालोद
संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन ( S B K. F) इंटरनेशनल गेम्स 2025 के द्वारा नेपाल के पोखरा में रंगशाला स्टेडियम में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित 22 खेलों के महाकुंभ में बालोद जिले के दल्ली राजहरा के वीर हनुमान अवॉर्डी कोच श्री हरिनाथ के नेतृत्व में अंजना सिंह, राकेश कुमार गौड़, और डोमेन्द्र अलेन्द्र गए थे नेपाल, जिन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 47 किलो वर्ग मे 355 किलो का भार उठाकर, अंजना सिँह ने गोल्ड जीता उसके साथ स्ट्रांग वूमेन का खिताब भी अपने नाम दर्ज किया, वही एम. अमिताभ 74 किलो वर्ग मे 450 किलो का भार उठाकर गोल्ड पर कब्जा किया और मास्टर 93 किलो वर्ग मे राकेश कुमार गौड़ 370 किलो भार उठाकर गोल्ड अपने नाम किया साथ हि साथ डोमेन्द्र अलेन्द्र न बॉडी बिल्डिंग मे स्वर्ण पदक हासिल किया।खेलों की इस महाकुंभ में भारत के अलावा नेपाल भूटान श्रीलंका पाकिस्तान दुबई म्यांमार अफगानिस्तान ने हिस्सा लिया था । आयरन खेलों में पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य ने अपना दबदबा बनाये रखा, इस जीत से दल्ली राजहरा नगर वासियों में काफी हर्ष बना हुआ है और खिलाड़ियों के स्वागत मे उमड़ पड़े, कोच हरिनाथ जी ने इस स्वागत से अभिभूत होकर नगर कि जनता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

