पत्रकार स्व.मुकेश चंद्राकार एवं बीजापुर जिला में नक्सली हमले में शहीद जवानों को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पखांजुर एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पखांजुर पुराना बाज़ार नेताजी चौक में स्थित भारतमाता की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार ने दुःख व्यक्त करते हुए नम आँखों से शहीद जवानों को एवं बीजापुर के पत्रकार स्व.मुकेश चंद्राकार को श्रद्धांजलि अर्पित किया। शहीद वीर जवान अमर रहे, पत्रकार स्व.मुकेश चंद्राकार अमर रहे का नारा लगाया। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगते हुए कांग्रेस पार्टी हत्याराओं की पार्टी बताया है। पखांजुर में एक साल पहले आज ही के दिन भाजपा नेता स्व.असीम राय जी के हत्या कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की थी, वही अब पत्रकार की हत्यारा भी कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी ही निकला। इस जगन्य हत्या की निंदा करते हुए हत्यारों के लिए कड़ी सजा की माँग किया है। इस मौक़े पर बाबलू सरकार, बासु देव हालदार, लाल्टू कुंडू, जितेश मुखर्जी, मिथुन गाइन, दीनानाथ चुरेंद्र, रंजन दास, विक्रम बाला, मनोज साहू, असित व्यापारी, सुब्रत सरकार, नीलिमा देवनाथ, सत्यजीत चक्रवर्ती, चयन अधिकारी,पवित्र मंडल, सुबेंदु मंडल, पिंटू देवनाथ, मनीष मंडल, किशोर वर, उत्तम दास, बीजू दास, राजेश दास, रंजन दे, पवित्र दे, अंकित पाल, राहुल मंडल, राजीव मंडल, संजय वर, विनय दे, बिक्की दे उपस्थित थे ।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

