राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरफराज आलम की मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

रिपोर्ट: प्रणित पेदापल्लीवार, तहसील रिपोर्टर  

गढ़चिरौली: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के हाल ही में गढ़चिरौली जिला दौरे के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सरफराज आलम ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, अल्पसंख्यक समाज से प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा जिले में पार्टी की गतिविधियों के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने जिले के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लगातार आम नागरिकों के संपर्क में रहें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाएं। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के युवाओं को पार्टी से जोड़ने, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने तथा सेवा और विकास के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।


जिला उपाध्यक्ष सरफराज आलम ने गढ़चिरौली जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। साथ ही आने वाले समय में संगठन का विस्तार करने, जनसंपर्क अभियान चलाने तथा कार्यकर्ता सम्मेलनों के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।


यह मुलाकात सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन के बाद जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read