सेक्टर स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

 न्यूज 24 इंडिया ब्यूरो चीफ अशोकनगर दिनेश कुमार सेन   

मुंगावली/अशोकनगर

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मुंगावली की नवांकुर संस्था  प्रियंका शेर सिंह अन्नदाता सुधार सेवा समिति गुपलिया आदर्श ग्राम गुपलिया में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड समन्वयक श्रीमती वन्दना सगर जी  द्वारा बैठक कर नवांकुर एवं प्रस्फुटन समिति से सम्बन्धित बिंदुओं पर क्रम से समीक्षा की। इसके उपरांत नवांकुर समिति द्वारा संचालित नर्सरी का निरक्षण किया साथ ही प्रस्फुटन वाटिका का भी निरीक्षण किया एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सेक्टर प्रभारी सहप्रभारी एवं अन्य सदस्यों के साथ पौधा रोपण किया। जन सूचना केंद्र का निरीक्षण कर जानकारी ली समन्वयक महोदय जी द्वारा नवीन सत्र (BSW)(MSW) हेतु छात्रों के एडमिशन समय से पहले करवाने की बात कही और नवांकुर सखियो से भी मिलना हुआ आगामी माह में कार्यक्रम करने हेतु बिस्तार से बताया गया संस्था अध्यक्ष शेरसिंह यादव द्वारा विकासखंड समन्वयक महोदय जी का सर्वप्रथम आगमन पर स्वागत, वंदन, अभिनन्दन किया गया परामर्शदाता प्रवीन चौबे द्वारा समितियों के दस्तावेजी करण पर जानकारी दी इस अवसर पर समाज सेवी माखन सिंह यादव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, सुरेंद्र यादव, उदयभान सिंह यादव ढेंकन , कमल सिंह यादव सागर, रामसेवक इकोदिया छात्र किरन यादव मनोज यादव जय कुमार शुभम आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read