दिनेश कुमार सेन
अंतरराष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर ग्राम बहेरिया में नवांकुर संस्था एवं श्री सिद्ध बाबा सौंघना सेवा प्रचार-प्रसार समिति, शंकरपुर, विकासखंड ईसागढ़, सेक्टर क्रमांक-3 ढाकोनी के संयुक्त तत्वावधान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर समिति के सचिव एवं पत्रकार दिनेश कुमार सेन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को समय-समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय नियमित टीकाकरण एवं पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने का आग्रह किया गया।
"हर बच्चे को दो बूंद जिंदगी की – पोलियो मुक्त भारत की ओर एक मजबूत कदम।"
