दिनेश कुमार सेन
अशोकनगर
ईसागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण रविवार को ईसागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम कुशवाहा के निवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों, देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने का प्रेरणादायक माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमारा भारत समुद्र से लेकर आकाश तक पूरी तरह सुरक्षित है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, दिनेश सेन, प्रदीप सेन,बबलू सेन, अरविंद राठौड़ उमा शरण लोधी रवि कुशवाहा बाबूलाल केवट सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
ईसागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
