20 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, वन विभाग ने चलाया सख्त अभियान

दिनेश कुमार सेन 

अशोकनगर

        28 जून 2026। जिले में वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को वन परिक्षेत्र अशोकनगर अंतर्गत सबरेंज महोली की बीट महोली के कक्ष क्रमांक PF-88 में लगभग 20.000 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई।


यह अभियान मुख्य वन संरक्षक शिवपुरी, वनमंडल अधिकारी अशोकनगर एवं एसडीओ (वन) अशोकनगर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान वन परिक्षेत्र अशोकनगर एवं मुंगावली के वन अमले ने संयुक्त रूप से अतिक्रमणकारियों को बेदखल कर वन भूमि को मुक्त कराया।



अतिक्रमण हटाने के बाद वन भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मौके पर अतिक्रमण रोधी कंटूर ट्रेंच (Contour Trench) खुदाई का कार्य भी कराया गया, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की संभावना को रोका जा सके तथा वन क्षेत्र के संरक्षण को मजबूती मिले।



इस संयुक्त अभियान में वन परिक्षेत्र अशोकनगर, मुंगावली तथा महिला वन स्टाफ की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। विभागीय अधिकारियों ने इसे वन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read