तहसील ईसागढ़ के ग्राम पिपरेसरा स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर पार्क में रविवार को एक दिवसीय विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के काफिले का जगह जगह स्वागत किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। जनसभा का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना रहा। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि बाबा साहब के पार्क पहुंचे जहां बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया फूलमाला पहनाकर अनावरण किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकृष्ण महोबिया बहेरिया रूपनगर एवं कालूराम जाटव रिटायर शिक्षक गहोरा ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मदूत फिल्म अभिनेता गगन मलिक (मुंबई, महाराष्ट्र) रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर जोर दिया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाकर समाज के उत्थान का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की तथा सामाजिक समरसता, शिक्षा और विकास के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
जनसभा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने एवं समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रामकृष्ण रघुवंशी ने व्यक्त किया।
आयोजक: समस्त ग्रामवासी पिपरेसरा एवं समस्त जिलावासी अशोकनगर (म.प्र.)।
