ग्राम रमखिरिया में पर्यावरण व स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत पौधरोपण एवं सामुदायिक चौपाल के द्वारा जागरूक किया अशोकनगर

 न्यूज 24 इंडिया ब्यूरो चीफ अशोकनगर दिनेश कुमार सेन   


कलेक्टर जिला अशोकनगर साकेत मालवीय के निर्देशानुसार जिले भर में पर्यावरण व स्वच्छ्ता जागरूकता अभियान संचालित है जिसमें पौधारोपण कर एवं सामुदायिक चौपाल लगाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है,ग्राम रमखिरिया में आयोजित यज्ञ के दौरान स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के विकासखण्ड समन्वयक सतपाल सिंह जाट एवं स्वच्छाग्राही रविन्द्र सिंह लोधी,पूर्व सरपंच मुकेश कुमार लोधी,श्रवण कुमार राजपूत,कलन्दर सिंह यादव पारकना ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाई जाने हेतु संकल्प लेकर यज्ञकर्ता महंतजी को पौधा भेंटकर हरियाली हेतु आगे आने का आव्हान किया,भागवत कथा के दौरान व्यास गददी पर विराजमान भगवताचार्य  ने सभी भक्तजनों से जन्म दिवस एवं मांगलिक प्रसंगों पर हरियाली हेतु वृक्षारोपण एवं पर्यावरणीय स्वच्छता हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग के साथ मितव्ययिता व स्वावलंबन को आदत बनाकर सृजनात्मक कार्यो में सक्रिय रहकर सादगीपूर्ण खुशहाल जीवन जीने के लिए आपसी समझ व सहयोग मजबूत कर धरती को हरा-भरा बनाने के लिए मानसून के सीजन में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर स्वच्छ परिवेश से सुरक्षित जलवायु बनाए रखने हेतु प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया इस हेतु उपस्थित जनो को संकल्प दिलाया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read