अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ कसरावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अजीज सूफी


 खरगोन

            प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का प्रचलन समाज के लिए एक गंभीर समस्य बनता जा रहा है। विशेष रुप से प्रदेश का युवा वर्ग इसके दुष्प्रभाव से ग्रस्त हो रहा है। जिसके संबंध में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय, अनुभाग मण्डलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने संतोषी माता मंदिर के पास नयानगर वार्ड क्रमांक 05 में मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से कुल 510 ग्राम गांजा कीमत 11,000 रुपए बरामद किया।


कार्यवाही की विवरण – विश्वसनीय मुखबिर से गुप्त सूचना प्राप्त होने पर थाना कसरावद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकर पिता ताराचंद यादव, उम्र 49 वर्ष, वार्ड क्रमांक 05 नयानगर, कसरावद को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा की प्लास्टिक थैली बरामद की गई, जिसकी जांच और तौल पंचों की उपस्थिति में की गई। कुल वजन 510 ग्राम कीमती 11,000 रुपए का पाया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और विवेचना जारी है।

आरोपी के नाम शंकर पिता ताराचंद यादव, जाति गवली, उम्र 49 वर्ष, वार्ड क्रमांक 05 नयानगर, थाना कसरावद, जिला खरगोन

सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर सुश्री श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि रीना एक्का, सउनि मोहन सिंगला, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.760 हरिओम, आर.673 महेन्द्र ठाकुर, आर.460 राकेश चौहान, आर.605 बुदन कटारे, आर.1064 सौरभ बघेल एवं म.आर.1002 रेखा मुवेल का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read