अजीज सूफी
खरगोन
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना कसरावद पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की गई।
कार्यवाही का विवरण – दिनांक 27.05.2026 को थाना कसरावद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चंदनपुरी फाटे के पास जंगल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से रुपये पैसों का हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर निरीक्ष राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर पंचों के साथ मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कुल 07 आरोपियों को मौके से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मौके पर आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल नगदी 16,410 रुपए एवं 52 ताश पत्ते जप्त किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कसरावद पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपियों के नाम –
1. मंगुसिंह पिता भारत गवली जाति मानकर उम्र 40 वर्ष निवासी चंदनपुरी।
2. जानिफ पिता मजिद खान जाति मुस्लिम उम्र 40 वर्ष निवासी चंदनपुरी।
3. राहुल उर्फ चेतन पिता मोहन जाति राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी सैलानी।
4. दीपक पिता नाना तोमर जाति राजपूत उम्र 37 वर्ष निवासी सैलानी।
5. मिथुन पिता गंगाराम सोलंकी जाति बलाई उम्र 32 वर्ष निवासी सैलानी।
6. प्रभु पिता गेंदालाल नहाल जाति मानकर उम्र 42 वर्ष निवासी सैलानी।
7. दीपक पिता कैलाश पंवार जाति राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी सैलानी।
सराहनीय कार्य –
उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डलेश्वर सुश्री श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि अजय भाटिया, प्रआर.417 मनोहर, प्रआर.569 भावसिंह, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.760 हरिओम कौशिक, आर.673 महेन्द्र ठाकुर, आर.1064 सौरभ बघेल, आर.460 राकेश चौहान, आर.605 बुदन कटारे एवं आर.751 रघुनाथ का विशेष योगदान रहा।
