आयुष विभाग के अंतर्गत योगाभ्यास एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजिता

अजीज सूफी

खरगोन

        नर्मदा नदी के पवित्र तट नावडाटोडी में आयुष विभाग के तत्वावधान मे “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, जुम्बा एरोबिक एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा तहसील कसरावद के सभी जलाशयों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की शपथ ली गई।


कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए आमजन से भी नदियों एवं जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

आयोजन में डॉ.कैलाश सांकेल, डॉ. रोहित ठाकुर, संतोष चौहान, अश्विन अडतियां, संजय परमार, चेतन एक्कल, राज गांगले, मां नर्मदा नित्य सेवा समिति के अध्यक्ष भरत भाई, राधेश्याम भाई, उमेश ठाकुर, शंकर, महेश, किशन तथा आयुष विभाग अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read