मंडल अध्यक्ष भाजपा के योगेंद्र सिन्हा ने क्षेत्र के बेरोजगारों को जम्ही टोल प्लाजा मे रोजगार दिलाने की मांग की।

दिनेश नेताम 

कुसुमकसा 

         छत्तीसगढ़ राज्य के सुशासन त्यौहार 2026 के अंतर्गत ग्राम भैंसबोड में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। जहां पर योगेंद्र सिन्हा (गांधी) मंडल अध्यक्ष कुसुम कसा ने  आसपास के क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के बारे में आवाज उठाया । गांधी ने कहा कि क्षेत्र के युवक बेरोजगार होते जा रहे हैं   बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है  और  पास  ही जमही टोल प्लाजा जो कुछ महीनो मे शुरू होने वाला है । जिसमे काम करने के लिए युवाओं की आवश्यकता रहेगी  । उसके लिए  उन्होंने दिव्या उमेश मिश्रा (कलेक्टर जिला बालोद  )  को  ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि   जब भी जमही  टोल प्लाजा प्रारंभ होगा तो उसमे आसपास के क्षेत्र के युवाओं को ही काम करने का अवसर मिले । 

  इस क्षेत्र  के आदिवासी बच्चे पढ़ाई लिखाई कर बेरोजगार है । टोल प्लाजा के प्रारंभ होने पर उनको नौकरी मिलने से आर्थिक मजबूती मिलेगी पढ़े-लिखे बेरोजगार क़ो रोजगार का अवसर प्राप्त होगा ।


ज्ञापन को पढ़कर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर मैडम ने आश्वासन देते हुए कहा कि आपका विचार बहुत अच्छा है आपने जिस तरह से क्षेत्र के बेरोजगार युवकों के लिए ज्ञापन सौंपा है  मैं  इसके लिए जरूर प्रयास करूंगी । 

 भाजपा मंडल अध्यक्ष ने  जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read