न्यूज 24 इंडिया ब्यूरो चीफ अशोकनगर दिनेश कुमार सेन
अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को अशोकनगर स्थित निज निवास पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक अशोकनगर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गुना-अशोकनगर नीलम सिंह यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पूर्व विधायक नीलम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से उनके निवास पहुंचे। उन्होंने नीलम सिंह यादव का कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों द्वारा चल रहे उपचार की जानकारी प्राप्त की। साथ ही शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिवारजनो से भी मिले
इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व विधायक नीलम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष की इस आत्मीय मुलाकात को संगठनात्मक संवेदनशीलता और वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।
