खरगोन
दिनांक 23.05.26 को कसरावद पुलिस ने तड़के सुबह दी अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश, 02 प्रकरण धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम व 02 प्रकरण धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के किए दर्ज कुल 145 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती लगभग 20,750/- रुपये की जप्त मौके पर 2800 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 28,000/- रुपए को किया नष्ट, अवैध शराब बनाने के संसाधनों को भी किया पुलिस ने जप्त*
• *दिनांक 22.05.26 को कसरावद पुलिस ने ढाबे पर दबिश देकर 02 प्रकरण धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के किए दर्ज*
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री, संग्रहण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य में थाना कसरावद पर पुलिस टीम ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर 06 प्रकरण दर्ज करने मे सफलता हासिल की है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 23.05.26 को थाना कसरावद पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम भीलगांव के रवि व उसके घर के पास अनिल, गणेश वानखेड़े ने अपने घर पर एवं शिवम डावर के द्वारा नाले के पास ग्राम भीलगांव मे हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बनाकर बेचने के लिये रखी हुई है । प्राप्त मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया ।
गठित पुलिस टीम के द्वारा ग्राम भीलगाँव में संदेही रवि के घर व उसके घर के पास अनिल, गणेश वानखेड़े के घर पर घेराबंदी कर दबिश दी गई एवं नाले किनारे शिवम डावर के द्वारा भारी मात्रा मे संग्रहीत की गई अवैध कच्ची शराब मिली । जिसे रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे में पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया ।
उक्त दबिश उपरांत गठित पुलिस थाना टीम कसरावद के द्वारा निम्न कार्यवाही की गई
1. आरोपी रवि पिता रुकडिया उम्र 40 साल निवासी भीलगांव के घर से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ की शराब किमती लगभग 9000 को जप्त कर आरोपी रवि के विरुद्ध थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 198/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । साथ ही मौके पर मिले 200-200 लीटर के 08 ड्रमो मे भरा महुआ लहान कुल 1600 लीटर कीमती लगभग 16,000 रुपये को भी नष्ट किया गया ।
2. आरोपी शिवम पिता जीवन डावर उम्र 20 वर्ष निवासी भीलगांव के कब्जे से नाले किनारे बेचने हेतु संग्रहीत की गई कुल 60 लीटर किमती लगभग 9000 रुपये को जप्त कर आरोपी शिवम के विरुद्ध थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 199/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । साथ ही मौके पर मिले 200-200 लीटर के 06 ड्रमो मे भरा महुआ लहान कुल 1200 लीटर कीमती लगभग 12,000 रुपये को भी नष्ट किया गया ।
3. आरोपी अनिल पिता मांगीलाल उम्र 38 वर्ष निवासी भीलगांव के घर से कुल 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ की शराब किमती लगभग 1800 को जप्त कर आरोपी अनिल के विरुद्ध थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 200/26 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।
4. आरोपी गणेश पिता बाबू वानखेडे उम्र 48 वर्ष निवासी भीलगांव के घर से कुल 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ की शराब किमती लगभग 1950 को जप्त कर आरोपी गणेश के विरुद्ध थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 201/26 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।
*इस प्रकार कुल 04 प्रकरणों मे कुल 145 लीटर अवैध कच्ची महुआ की शराब किमती लगभग 20,750/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर मौके पर मिले कुल 2800 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 28,000/- रुपए को नष्ट किया गया है साथ ही अवैध शराब बनाने के संसाधनों को भी जप्त किया गया है ।*
पुलिस टीम थाना कसरावद के द्वारा दिनांक 22.05.26 को भी कस्बा भ्रमण के दौरान मंडलेश्वर रोड स्थित ढाबे के पास अवैध शराब बेचने की सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित पिता दिनेश रावल उम्र 24 साल निवासी धामनोद व महादेव पिता कैलाश तंवर उम्र 52 साल निवासी ग्राम बेगंदा धामनोद को अवैध रूप से शराब बेचते घेराबंदी कर पकड़ा जिनके कब्जे से क्रमशः 20 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा शराब कुल किमती 1400 रुपये व 12 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा शराब कुल किमती 840 रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर पृथक पृथक धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।
*पुलिस टीम*
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि महेश यादव चौकी प्रभारी खामखेडा, उनि अजय भाटिया, सउनि शत्रुघ्न देशमुख, सउनि मोहन सिंगला, प्रआर.569 भावसिंह मोरे, प्रआर.417 मनोहर खदेड़ा, प्रआर.717 माधव गोले, प्रआर.185 राजेन्द्र चौहान, आर. 385 मुकेश मालवीय, आर. 460 राकेश चौहान, आर. 605 बुदन कटारे, आर.906 हितेश तटवारे, आर. 709 सुनील सांवनेर, आर. 760 हरीओम कौशिक, आर. 1064 सौरभ बघेल, आर.655 विकास अवासे म.आर. 1002 रेखा मुवेल व थाने के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान
