पंकज कुमार
शिवपुरी,
18 अप्रैल 2026 केन्द्रीय मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को मद्देनजर आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विकासखण्ड कोलारस, लुकवासा, बदरवास क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएम राईज स्कूल कोलारस एवं बदरवास, बस स्टेण्ड कोलारस, ग्राम पंचायत लुकवासा, अडानी विकास केन्द्र एवं जनपद पंचायत बदरवास के भूमि स्थल का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर रघुवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मूले, एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
होनहार छात्रा को किया सम्मानित
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सर्वप्रथम सीएम राईज स्कूल कोलारस का निरीक्षण किया। जहां संदीपनि मॉडल शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोलारस की होनहार छात्रा हंशिका राठौर द्वारा हायर सेकेंडरी में उच्चतम स्कोर किए जाने पर कलेक्टर श्री वर्मा ने छात्रा हंशिका को सम्मानित किया और कहा कि इसी तरह पढ़ें और आगे बढ़ें। इसके बस स्टैंड कोलारस का भी अवलोकन किया।
मल्टीपरपज केंद्र का निरीक्षण
इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने अडानी विकास केन्द्र का भ्रमण किया और इस केन्द्र पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के अनुरूप व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जनपद पंचायत बदरवास के नवीन भूमि स्थल का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस स्थल का केन्द्रीय मंत्री द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा। उन्होंने बदरवास पहुंचकर सीएम राईज स्कूल का अवलोकन किया।
स्कूल में निर्मित किए जा रहे कक्षों की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान प्राचार्य महेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सीएम राईज स्कूल बदरवास के छात्र-छात्राएं अव्वल नम्बर से उत्तीर्ण होते है, इस वर्ष का विद्यालय का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा है। एक विद्यार्थी द्वारा टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया है।

.jpeg)
