अजीज सूफी
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं से संबंधित अपहरण के प्रकरणों में अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को नाबालिग बालक व बालिकाओ की दस्तयाबी करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी श्वेता शुक्ला अनुविभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को नाबालिग बालिका की दस्तयाबी करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया।
कार्यवाही की विवरण – पुलिस थाना कसरावद पर दिनांक 09.04.2026 को फरियादी की सूचना पर नाबालिग बालिका उम्र 17 वर्ष को अपह्रत कर ले जाने के संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान अपह्रता बालिका की तलाश लगातार की जा रही थी किन्तु अपह्रता के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो रही थी बाद आज दिनांक 13.04.2026 को अपहर्ता अपने माता के साथ तलब करने उपस्थित हुई जिसे पंचानों के समक्ष सकुशल दस्तयाब किया गया बाद घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर कथन लेख किए गए जिसने अपने कथन में किसी प्रकार के अपराध का घटित नहीं होना बताया बाद अपह्रता के परिजनों के कथन लेख किए गए जिन्होंने अपह्रता के कथनों की पुष्टी की बाद अपह्रता को उसके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर श्रीमान श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि महेश यादव, उनि रीना एक्का, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.776 रामू भदौरिया, एवं म.आर.897 वंदना भदौरिया का विशेष योगदान रहा।
