छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन का गठन, अमन यादव महासचिव एवं लखन साहू उपाध्यक्ष नियुक्त

दिनेश नेताम 

बालोद 

रायपुर स्थित क्वींस क्लब ऑफ इंडिया में डॉ. राकेश मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, IABA एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव) तथा राष्ट्रीय महासचिव राकेश ठाकरान की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन का गठन किया गया।


इस अवसर पर बालोद जिले से अमन यादव को महासचिव, लखन साहू को उपाध्यक्ष एवं प्रणव शंकर साहू को सह सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश एथलेट कमीशन में हरभंश कौर, कोचिंग प्रमुख के रूप में किशोर नाथ योगी तथा इक्विपमेंट प्रमुख के रूप में ओंकार साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई।


महासचिव अमन यादव ने बताया कि बालोद जिले को प्रतिनिधित्व मिलने से स्थानीय बॉक्सिंग खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने, बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं आवश्यक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होने के अधिक अवसर मिलेंगे।


उपाध्यक्ष लखन साहू ने जानकारी दी कि संगठन में हर्षिता पांडे (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग) को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही रामकुमार टोपो (विधायक, सीतापुर), उमाशंकर व्यास (प्रमुख निदेशक, नवभारत), अमरजीत छाबड़ा (अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग), अनिल लुंकड़ (व्यवसायी, जगदलपुर) को उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं।


कोषाध्यक्ष के रूप में सौरभ जैन (संचालक, अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स) तथा सह सचिव के रूप में रमाकांत साहू (एसीपी, रायपुर पुलिस), अधिवक्ता अंजिनेश शुक्ला, सीए अभिषेक धनगर एवं नवीन कालिया (प्रदेश कार्यालय प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा) को नियुक्त किया गया है।


नवगठित छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन से प्रदेश में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ खिलाड़ियों को नए अवसर प्राप्त होंगे और खेल का व्यापक विस्तार होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read