तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

अशोकनगर
            जिले के नई सराय थाना अंतर्गत ग्राम अजलेश्वर में सोमवार को दोपहर के समय गांव के तीन होनहार बच्चों की तलाब में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मयंक पुत्र अवधेश रघुवंशी उम्र 16 साल, ओम पुत्र सतीश रघुवंशी उम्र 15 साल, देव पुत्र राकेश रघुवंशी उम्र 14 साल की डूबने से मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही, पुलिस, प्रशासन, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को तालाब से निकाला तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया है। तीनों बच्चे मां-वाप के इकलोते बेटे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read