जनपद पंचायत सभागार ईसागढ़ में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 की जन्म जयंती एवं जल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन


ईसागढ़ 

        जनपद पंचायत ईसागढ़ के सभा कक्ष में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी विधायक चंदेरी एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र एवं उनके शिक्षा में योगदान सहित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया एवं उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ़ श्री ए पी प्रजापति द्वारा उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए 8 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित कार्यक्रम एवं जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई |


इसके अलावा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक  महिला सशक्तिकरण हेतु  जानकारी दी गई इसके पश्चात कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल चौपाल का आयोजन कर जल यात्रा निकाली गई एवं जल को संचय करने और जल स्रोतों को बचाने के बारे में आम जनों को जागरूक किया गया साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी पानी बचाओ के तरीके एवं जल संरक्षण हेतु आयोजन किए जाने के संबंध में विचार व्यक्त किये गये कार्यक्रम में ईसागढ़ मंडल अध्यक्ष  श्री सीताराम कुशवाह ,मंडल अध्यक्ष ढाकोनी श्री जितेंद्र यादव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री घूमन आदिवासी जनपद सदस्य श्री संतोष देवलिया जी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राव रणजीत सिंह यादव उपस्थित रहे

मंचासीन अतिथियों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने हेतु उपस्थित जनों से अपील करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजन हेतु निर्धारित एजेंडा से अवगत कराया गया,कार्यक्रम में पंचायत इंस्पेक्टर बाबूराम दोहरे,एपीओ मनरेगा ओमेश शर्मा,बीसी जन अभियान परिषद द्रारका प्रसाद पाठक,बीसी एसबीएम सतपाल सिंह जाट,टीम मेंबर एनआरएलएम श्रीमति सविता अहिरवार,परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग,सरपंच.सचिव,जीआरएस सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित हुए,कार्यक्रम में संविधान की संक्षेपिका का वाचन किया गया एवं पानी बचाने एवं जलस्त्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read