समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहूंगा: हरी बाबू
जैन भवन में विधायक ने बुनकरों से की आत्मीय मुलाकात, उनकी समस्याओं को जाना, समाधान के लिए प्रयास करने का दिया आश्वासन
अशोकनगर। स्थानीय पठार स्थित जैन भवन में सोमवार को विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने बुनकरों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुनकर समुदाय के कार्यों का अवलोकन किया तथा उनकी आजीविका से जुड़ी समस्याओं एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। विधायक श्री राय ने कहा कि बुनकर भाई हमारी पारंपरिक कला, कौशल और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण वाहक हैं। उनके उत्थान, सशक्ति करण एवं आर्थिक विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बुनकरों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का भी आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान उपस्थित वरिष्ठ जनों एवं बुनकर भाइयों ने विधायक का स्वागत करते हुए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।विधायक श्री राय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए वे निरंतर कार्यरत रहेंगे।
.jpeg)