चैत्र नवरात्रि में मां बिजासन धाम कदवाया में लगने वाले मेले के दौरान सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। मां वीजासन के मंदिर में जहां एक और प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग एवं मार्गों की स्वच्छता के साथ मंदिर प्रांगण की सौंदर्य करण के साथ भक्तजनों से स्वच्छता की अपील करते हुए डस्टबिन में कचरा डालें मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने एवं सामुदायिक स्थलों को स्वच्छ रखने के हेतु दीवार लेखन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया था रहा है। मंदिर परिसर के पश्चिमी द्वार पर
सामुदायिक भवन के पास बना सामुदायिक स्वच्छता परिसर में यात्रा दौरान भक्तों की सुविधा हेतु सामुदायिक भवन में लोगों को सहूलियत मिल रही है। सामुदायिक भवन एवं विश्रामगृह हेतु भक्तजनों को लंबी यात्रा के दौरान थकान को दूर करने एवं मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तजन बहुत दूर-दूर से आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छता के संदेश देते हुए मंदिर परिसर में सिंगल उसे प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का अनुरोध भक्त जनों से किया जा रहा है तथा साथियों ने स्वच्छता का संदेश, पर्यावरण का भी दिया जा रहा है।

