नल-जल योजनाओं के विद्युत कनेक्शन न काटने की मांग

खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी   


 खरगोन


खरगोन/ कसरावद के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन सुभाष यादव ने मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर ग्राम पंचायतों में संचालित पेयजल योजनाओं के विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाने की मांग की है। अपने पत्र में श्री यादव ने उल्लेखित किया है कि कसरावद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था के लिए स्थापित नल-जल योजनाएं पूरी तरह विद्युत आपूर्ति पर निर्भर हैं। वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों के कारण इन योजनाओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।


श्री यादव ने बताया कि इस समय प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, जिसके कारण ग्रामीण अंचलों में पेयजल की समस्या अत्यंत गंभीर हो गई है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नल-जल योजनाओं के माध्यम से जल वितरण पूरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



जनहित में तत्काल हस्तक्षेप की मांग


श्री यादव ने अपने पत्र के माध्यम से ऊर्जा मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायतों की पेयजल योजनाओं के विद्युत कनेक्शन तत्काल प्रभाव से न काटे जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि बकाया राशि की वसूली हेतु गर्मी के मौसम के बाद उचित कार्यवाही की जाए।


उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील विषय पर त्वरित निर्णय से ग्रामीण जनता को बड़ी राहत मिलेगी और पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सकेगी।


ग्रामीणों को मिलेगी राहत


विधायक श्री यादव ने आशा व्यक्त की है कि शासन इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे क्षेत्र की जनता को गर्मी के इस कठिन समय में पेयजल संकट से निजात मिल सके।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read