यादव कॉलोनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा पुजारी किशन लाल मिश्रा के सानिध्य में मनाया जा रहा है ।नवरात्र महोत्सव एवं दुर्गा सप्तशती पाठ के वाचन में आज नवरात्रि के 9 वे दिन पर श्री रामनवमी महोत्सव भी बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया उन्होंने बताया कि मां दुर्गा जी की नवी शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है यह सभी प्रकार की सीदियो को देने वाली है मार्कंडेय पुराण के अनुसार अणिमा महिमा गरिमा लघिमा प्राप्ति प्राकाम्य ईशित्व और वशित्व ये आठ सिद्धियां होती हैं मां सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को यह सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ है देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने उनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था इसी कारण से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था और यह अर्धनारीश्वर कहलाए मां सिद्धि दात्री का वाहन सिंह है ये मां कमल पुष्प पर बैठी हैं इनकी चार भुजाएं हैं उनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में चक्र ऊपर वाले हाथ में गदा तथा बाई तरफ के नीचे वाले हाथ में शंख और ऊपर वाले हाथ में कमल का पुष्प है नवरात्र पूजन के न वे दिन इनकी उपासना की
जाती है आज पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पूर्ण निष्ठा के साथ साधना की गई सोडसो उपचार से इनका पूजन किया गया हलवा पुरी मेवा मिठाई आदि से भोग लगाया गया बारी-बारी से श्रद्धालुओं ने 36 कन्याओं का पूजन किया और अन्य कन्याओं का भी सम्मान किया उनका फल मेवा मिठाई आदि चुनरी भेंट पुजारी किशन लाल मिश्रा ने क्षमा पन स्त्रोत का अर्थ बताते हुए कहा की हम तो मां के छोटे बालक हैं आरती स्तुति क्या जाने पुत्र कुपुत्र हो सकते हैं पर माता कुमाता नहीं होती है ऐसा जानकर हमें क्षमा करें इस तरह से अन्य कन्याओं का भी सम्मान किया बाद में भगवान श्री राम का चित्र विग्रह फोटो आसन पर रखकर 108 दीपक का साथिया बनाकर श्रद्धालुओं ने श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम इस राम स्तुति से प्रार्थना की तथा सभी ने राजा रामचंद्र भगवान की जय का नारा लगाकर जय घोष किया बाद में विशेष हवन पूजन कर आरती की और महा आरती शाम को 8:00 बजे होगी इसके बाद पुन रात्रि में हवन किया जावेगा कन्या पूजन का सौभाग्य शील चंद्र साहू लालाराम पेंटर धर्मेंद्र यादव गोरा वाले महाराज को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने
जय माता दी और जय श्री राम के जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

