ऊन / सनावद सिद्धक्षेत्र पावागिरी ऊन में रंगपंचमी पर होने वाले 3 दिवसीय प्रतिवर्ष धार्मिक मेले का समापन हूवा ।

 खरगोन जिले से अजीज सूफी की रिपोर्ट 

खरगोन, ऊन /सनावद

1008 रत्नमई प्रतिमाएं सहस्त्र कूट जिनालय विराजीत हुई, महामस्तकाभिषेक सम्पन्न, रंगपंचमी पर आध्यात्मिक रंगों की बौछार

ऊन /सनावद:– रंगपंचमी के अवसर पर पावागिरी ऊन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 3 दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक रंगों की बौछार हुई। 

प्रचार मंत्री आशीष जैन, सन्मति जैन काका एवं  ने बताया कि रविवार को सुबह नित्य अभिषेक पूजन शांति धारा के पश्चात सहस्त्र कूट जिनालय में प्रतिमाएं विराजमान करना प्रारंभ हुआ। क्षेत्र पर विराजमान आचार्य कुमुदनंदी जी, आचार्य विपणत सागर जी एवं अरिहंत कीर्ति भट्ठारक पट्टाचार्य महास्वामी के सानिध्य में दोपहर की धर्मसभा का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन श्रीमती सुधा महेंद्र जैन सनावद ने  के द्वारा किया गया।वही मंगलाचरण श्रद्धा अरुण धनोते ने प्रस्तुत किया। आचार्य संघ का पाद  प्रक्षालन चिमनकुमार तिलोकचंद जैन खंडवा ने किया , वही शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य पंकज कुमार कुसुमचंद जटाले बेड़ियां द्वारा 2 साधुओं को एवं मीना नीता जैन सेगाव ने प्राप्त किया।  इस अवसर पर पावागिरी ऊन में निवासरत  साधु संतों की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली एवं दान द्वारा सहयोग प्रदान  करने वाली बाल  ब्रह्मचारिणी ऊषा दीदी ऊन का ट्रस्ट कमेटी द्वारा सम्मान किया गया। ट्रस्ट महामंत्री अशोक झांझरी ने अध्यक्षीय उद्बोबधन में क्षेत्र की प्रगति के बारे में विस्तार से बात रखी । जबकि शांतिनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य अविनाशकुमार निर्मलचंद जैन सनावद द्वितीय अभिषेक प्रेमचंद धनोते हेड साहब परिवार एवं प्रवीण कुमार प्रेमचंदजैन खंडवा को प्राप्त हुआ इसी क्रम  में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य अशोक झरी , ब्रह्मचारी ऊषा दीदी ऊन, हेमचंद झांझरी ने प्राप्त किया । आचार्य श्री विप्रणत सागर जी ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र के बारे में भजन के माध्यम से अपनी बात रखी, आप बड़े सौभाग्यशाली  है कि रंग पंचमी पर आप  सभी पंच परमेष्ठि के पांच रंगों में रंगे हुए हैं, आपको धर्म करने का मौका मिला है।महावीर मंदिर से पहाड़ी मंदिर तक रथयात्रा निकाली गई। शांतिनाथ, कुंथुनाथ व अरहनाथ की प्रतिमाओं एवं स्वर्णभद्रादि चार मुनिराजों की प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक हुआ विशाल श्री जी की शोभायात्रा तलहटी मंदिर से पंच पहाड़ी तक बैंड बाजों के साथ भजन गाते हुए निकली , पालकी में भगवान विराजमान कर  शोभायात्रा के पश्चात  पहाड़ी मंदिर पर श्री जी का मस्तकाभिषेक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालक क्षेत्र ट्रस्टी  मनीष दोषी ने किया 


ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष हेमचंद झांझरी , हंसमुख  गांधी, अतुल जैन,सुधीर चौधरी, अरूण धनोते, संजय बडुद, कमलेश मंडलोई, सुनील भाई ठेकेदार ,विनोद जैन ,चिंतामन जी जैन,मनीष जैन,गुलाब राव जी मंडलोई, श्रीकांत जैन, महेश शाह,आदि का योगदान सराहनीय रहा।इस अवसर पर इंदौर, बड़वाह सनावद,खंडवा, भीकनगांव,बेड़ियां,खरगौन, लोनारा, बामदी, कसरावद, महेश्वर, मंडलेश्वर,मनावर , बड़वानी, सहित अनेक शहरों से समाजजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read