महिला बाल विकास विभाग ने गोंडवाना भवन दल्लीराजहरा महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया ।

संवाददाता - शांतनु कुलदीप 

स्थान- दल्लीराजहरा

मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर 

पालिका परिषद, विशेष अतिथि पार्षद सुरेश जायसवाल, टी ज्योति, स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू, स्व सहायता समूह अध्यक्ष चन्द्रीका निर्मलकर थे! सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! सुपरवाइजर रेणु छत्रपाल ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में हितग्राहियों को जानकारी दी! श्री तोरण लाल साहू ने कहा विभाग के द्वारा महिलाओं के विकास में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन करता रहता है, विभाग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकना, महतारी वंदन योजना, 


कुपोषण दूर भगाओ, किशोरी बालिकाओं की देखभाल, घरेलू हिंसा से बचाव, जैसे कार्यक्रम करते हैं, आप सभी लोग विभाग की योजनाओं का भरपूर लाभ लें! टी ज्योति ने विचार रखते हुए कही माँ बच्चों का प्रथम गुरु होता है, बच्चों को संस्कारवान बनायें! सुरेश जायसवाल ने महिला उत्थान के विषय में विचार रखा! रेखू राम साहू ने गर्भावस्था के दौरान देखभाल, गर्भावस्था में होने वाली जटिलताएं एवं उसके निदान के विषय में जानकारी दिया! गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का रस्म हुआ ! बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया! बच्चों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुत दी गयी! आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने सुपोषण गीत में सामूहिक रूप से नृत्य प्रस्तुत किया गया! महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कुर्सी दौड का खेल खेलाया गया! विजेतओ को पुरुस्कृत किया गया! संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा साहू ने की आभार व्यक्त किरण रात्रे सुपरवाइजर ने की! आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्तागण,विभिन्न वार्ड की गर्भवती महिलाएं, शिशुवती, धात्री माताएं, किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे! 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read