राजहरा माइंस हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं को लेकर संयुक्त खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवार से मिला।

 संवाददाता- शांतनु कुलदीप 

स्थान - दल्लीराजहरा

     संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) दल्ली राजहरा का प्रतिनिधिमंडल राजहरा माइंस हॉस्पिटल में व्याप्त समस्याओं को लेकर मुख्य महाप्रबंधक (खदान) श्री आर.बी. गहरवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले लगभग 15 दिनों से अस्पताल में ब्लड टेस्ट की मशीन खराब पड़ी हुई है, जिसके कारण कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को आवश्यक जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है।


प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में महिला एवं पुरुष ड्रेसर की तत्काल भर्ती, अटेंडेंट एवं नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति तथा मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर की शीघ्र पोस्टिंग की मांग भी रखी। संघ ने कहा कि खदान क्षेत्र के हजारों श्रमिकों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ एवं संसाधन उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य महाप्रबंधक श्री गहरवार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

प्रबंधन की ओर से चर्चा में नीतीश छतरी, एच . आर . विभाग के मंडरिया, एस . पटनायक, लेबर ऑफिसर मुरली चंद्राकर 

राजहरा माइंस हॉस्पिटल के इंचार्ज अमित पांडे ने भाग लिया।

यूनियन की ओर से कमलजीत सिंह मान ,श्रीनिवासलू , राजेश कुमार साहू, हंस कुमार, उमेश कुमार , ओम प्रकाश शर्मा , कुलदीप सिंह, राजकिशोर मोहंती, मसालेद्दीन , नरेंद्र जनबंधु, सुमित साहू, आर बी सिंह, राजीक खान, जितेंद्र कुमार ,महेश शर्मा,जीवन, केवट, निर्मलकर, तथा अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। 



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read