जिले के जम्ही टोल प्लाजा, ग्राम गुजरा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 

स्थान- जमही

जिले के जम्ही टोल प्लाजा, ग्राम गुजरा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात लगभग 10 बजे घटित हुई है,हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 R 1255 पर सवार ग्राम गुजरा निवासी विनोद पिता गुहराम, प्रशांत पिता गंगाराम एवं हरीश पिता हेमंत तेज रफ्तार से जा रहे थे।


इसी दौरान सामने चल रहे ट्रक के पीछे अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से तीनों को जिला अस्पताल बालोद भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read