10 लाख रूपये की लागत के विकास कार्य का भूमिपूजन जनपद सदस्य मंजू बैंस ने किया

ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम  

स्थान - अरमुरकसा 

ग्राम पंचायत अरमुरकसा में शाखा नहर नाली निर्माण विकास कार्य का भूमिपूजन जनपद सदस्य मंजू बैंस के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्री हलधर गोरे जी ने किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम पटेल श्री रतन लाल जी ताराम जी एवं ग्राम पंचायत के सभी पांच गण विशेष अतिथि रहे ग्राम पंचायत के सरपंच हलधर गोरे जी द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला से अभिन्नदन कर स्वागत किया गया सभी अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चनाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया काम प्रारंभ करने के पूर्व जनपद सदस्य मंजू बैंस के हाथों पहला गैती चलाकर शुभांरभ किया गया स्वागत भाषण में सरपंच श्री हलधर गोरे ने कहा कि गांव अब धीरे विकास राह की ओर धीरे धीरे अग्रसर हो रहा है इसी कड़ी में हम गांव के विकास के साथ लोगों को रोजगार के उद्देश्य से यहां विकास कार्य प्रारंभ किया गया है मुझे हमेशा अपने जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलता है और उसी सहयोग के साथ विकास के अधोसंरचना को पूरा भी कर पा रहा हु मै जनपद सदस्य जी का विशेष धन्यवाद देता हु जो हमारे गांव को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सदैव तत्पर रहते है 


               ग्राम पटेल श्री रतन लाल तारंम ने कहा कि हमारे जनपद सदस्य श्रीमती मंजू बैंस को जो भी काम लेकर हमारे गांव वाले जाते है कभी भी निराशा लेकर नहीं लौटते इसके पूर्व में भी जनपद सदस्य रहे श्री संजय बैंस जी ने भी लाखों के विकास कार्य हमारे गांव में लेकर आए हमे खुशी है नया पारा से मुक्तिधाम जाने के रास्ते पर पुलिया जजर्र हो गया था जिससे आने जाने की समस्या होती थी उसे भी हमारे जनपद सदस्य मंजू बैंस ने 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृति कराए है हम सभी ग्रामवासी उनका आभार व्यक्त करते है 


          कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य मंजू बैंस ने कहा कि मुझे खुशी होती है मेरे जनपद क्षेत्र में विकास के हर कामों के द्वार मेरे क्षेत्र में खुलते है और आज एक नींव और विकास का हो रहा है अभी तो शुरुवात हुआ है हम हमारे को बेहतर विकास के माध्यम से जिले में हमारा क्षेत्र चहुमुखी विकास के रास्ते में अग्रसर होगा मै गांव की हर समस्या का समाधान हमारे पार्टी के बड़े नेताओं के आशीर्वाद से पूरा करने की हर संभव प्रयास करूंगी कार्यक्रम का संचालन पंचायत के सचिव बीना टेकाम और आभार प्रदर्शन रोजगार सहायक भीष्म धनकर ने किया इस अवसर पर उप सरपंच ओम प्रकाश भूआर्य लिखन नरवास दुर्गा रावते भुनेश्वरी नायक पूर्व सरपंच सरोज बाई निर्मला बाई गोलू जगनायक लता निर्मलकार योगेश निर्मलकार बम्लेश्वरी ताराम जी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 


Shubh Paik


Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read