संवाद दाता - शांतनु कुलदीप
मुख्य अतिथि श्रीमान तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, विशेष अतिथि श्री मनोज दुबे उपाध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा थे! स्वास्थ्य टीम ने बताया,
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण–2 के तहत दल्लीराजहरा पहुँची AIIMS रायपुर की टीम
दल्लीराजहरा — राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण–2 (NMHS-2) के अंतर्गत एम्स रायपुर की 10 सदस्यीय टीम स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ दल्लीराजहरा नगर के 08 वार्डों में घर-घर जाकर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सर्वेक्षण कार्य कर रही है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की वास्तविक स्थिति, उपचार अंतराल तथा उपलब्ध सेवाओं का वैज्ञानिक आकलन करना है।
इसी दृष्टिकोण से भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निमहांस के समन्वय में क्रियान्वित नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे–2 देश में मानसिक स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति को समझने का एक ऐतिहासिक प्रयास है।
छत्तीसगढ़ में एम्स रायपुर इस सर्वे का एक प्रमुख केंद्र है। हमारी टीम विभिन्न जिलों के शहरी, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद कर रही है और उनकी जीवन परिस्थितियों तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को समझ रही है। इस सर्वे का उद्देश्य मानसिक विकारों का डेटा एकत्र करने के साथ साथ यह जानना भी है कि लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ताकि भविष्य में नीति-निर्माण इसके अनुरूप हो सके और इसका सीधा लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो।
स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने बताया कि टीम चयनित परिवारों से संवाद कर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी एकत्र कर रही है। मानसिक स्थिति एवं व्यक्तिगत कार्यशैली के माध्यम से आंकलन किया जा रहा है!
छत्तीसगढ़ राज्य में इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण का क्रियान्वयन एम्स रायपुर के निदेशक एवं सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह कार्य सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा रूईकर, डॉ. अंजन गिरी तथा मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश सिंह एवं डॉ. निरिशा पी. के दिशा-निर्देशन में संपन्न हो रहा है!
श्री तोरण लाल साहू ने कहा जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ होता है, तब वह अपनी क्षमताओं को पहचानने, जीवन के सामान्य तनावों का सामना करने, उत्पादक कार्य करने और अपने समाज के विकास में सकारात्मक योगदान देने में सक्षम होता है, ऐसे में एम्स रायपुर द्वारा किये जा रहे इस सर्वेक्षण में आगे मानसिक स्वाश्थ्य सेवाओ के लिए निति बनाने में मील का पत्थर साबित होगा! पालिका की ओर से जो भी सहयोग चाहिए हम करेंगे!
टेली–मानस के प्रति जागरूकता
सर्वेक्षण के दौरान टीम द्वारा नागरिकों को सरकार की महत्वपूर्ण पहल टेली–मानस के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। यह एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन सेवा है, जहाँ कोई भी व्यक्ति 14416 पर कॉल कर निःशुल्क मानसिक परामर्श प्राप्त कर सकता है।सर्वेक्षण दल में कोडिनार राकेश भारती, राजेन्द्र मेहरा, अशोक लोध, अन्नपूर्णा साहू, वोकेस यादव, भोज जन, अनिल साहू, दिव्यांशी पाण्डेय, मिनाक्षी चन्द्राकर, संस्कृति यादव, स्वास्थ्य कर्मचारीगण, स्थानीय मितानिनगण शामिल हैं!
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

