जिला भाजपा अपिव मोर्चा के श्याम बने अध्यक्ष

 ब्यूरो समाचार - दिनेश कुमार नेताम  

स्थान - दल्ली राजहरा 

बालोद जिला भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पद पर लौह अयस्क नगरी के युवा नेता श्याम जायसवाल को नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि श्याम जायसवाल ने भाजपा में विधानसभा, लोकसभा व नगर पालिका चुनाव में पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। साथ ही समय समय पर संगठन द्वारा कई कार्यक्रमों के जिला सह सयोजक व प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। जिला व प्रदेश संगठन ने लगातार श्याम जायसवाल की सक्रियता व पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रख कर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। श्याम जायसवाल ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी व सभी भाजपा के हमारे वरिष्ठ नेताओं ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा का बालोद जिला अध्यक्ष बना कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मेरे सभी नेताओं का आजीवन आभारी रहूंगा। आप सबके भरोसे व पार्टी, संगठन के दायित्वों को निभाने पूरी निष्ठा से भरपूर प्रयास करूंगा।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read