मतांतरित व्यक्ति के शव कफन दफन विवाद के बाद हुए हिंसक घटना के बाद क्षेत्र मे ये दो चेहरे कौन थे, किसने बुलाया था ? लोगों मे खुब चर्चा मे है।

रिपोर्टर -विक्रम सिंह भण्डारी आमाबेडा 
आमाबेडा
बिते सप्ताह भर से आमाबेडा तहसील क्षेत्र मे मतांतरित व्यक्ति के शव को कफन दफन के बाद उपजे विवाद का अंत तोड फोड  एवं खुन खराबे एवं हिंसक घटनाओ के बाद फिलहाल समाप्त होता दिखाई दे रहा है वहीं कुछ कुछ आदिवासी समुदाय के मतांतरित परिवार के लोग अपने मुल आदिवासी व्यवस्था मे सपथ के साथ घर वापसी भी कर रहे हैं तो वहीं मतांतरित व्यक्ति के शव दफन किए जाने के दिन से शव निकाले जाने तक दो नये चेहरे खास कर मंगलवार,बुधवार एवं गुरुवार को दिखाई दिए एवं हिंसक घटना के बाद से अचानक लुप्त हो गये अब वही दो चेहरे सुर्खियों मे हैं पहला चेहरा आयुष नाग वहीं दुसरा चेहरा घनेन्द्र ठाकुर का इन दोनों के बारे मे जिज्ञा लेकर एक दुसरे से जानकारी भी ले रहे हैं आखिर ये कौन थे

और किनके तरफ से इस घटना के दौरान आमाबेडा तहसील क्षेत्र मे आए हुए थे। पहला व्यक्ति आयुष नाग जिनको क्षेत्र मे बहुत कुछ लोग जानते भी हैं क्योंकि आयुष नाग आमाबेडा तहसील क्षेत्र मे भीम आर्मी पार्टी का गठन करने एक आयोजित सभा मे आया हुआ था जिसका पहचान भीम आर्मी बस्तर संभाग के रूप मे बताया गया था चुंकि इस व्यक्ति को पुरे संघर्ष के दौरान कहा जा रहा था कि ये व्यक्ति मतांतरित लोगों को सपोर्ट करने आया हुआ था। वहीं दुसरा व्यक्ति घनेन्द्र ठाकुर एवं उसके साथी थे जो घटना के शुरूआती दिन मंगलवार 16 दिसम्बर से लगातार दिखाई देते रहे परंतु घटना के बाद से अचानक लुप्त हो गये जिनके बारे में क्षेत्र में संसय बनकर चर्चा का विषय बना हुआ है, कि इन व्यक्तियों को ग्राम तेवडा मे कौन बुलाए थे कहां से आए हुए थे वहीं घनेन्द्र ठाकुर के बारे मे क्षेत्र के लोगों को तब पता चला जब उनको भाजपा द्वारा

बिते शनिवार को जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया एवं मिडिया के सामने आ कर बाईट देते हुए दिखाई दिए इसके बाद इनके बारे मे क्षेत्र के समाज प्रमुखो ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा -सर्व समुदाय अध्यक्ष मनऊ गोटा - आयुष नाग जिसे भीम आर्मी पार्टी के संभाग अध्यक्ष के रूप मे बताया जा रहा है वह मंगलवार के घटना के दिन मृतक के मतांतरित सरपंच पुत्र राजमन सलाम के घर आया था जिस दिन मतांतरित लोगों के द्वारा अटेक किया गया था जिसमे मै स्वम भी जख्मि हुआ था वहीं दुसरा व्यक्ति जिसके बारे मे भाजपा जिला युवा मोर्चा महामंत्री कांकेर घनेन्द्र ठाकुर के रूप मे बताया जा रहा है वह एवं उसके साथी हमारे समुदाय के लोगों के बिच जरूर तीन दिनों तक खडा दिखाई देते रहे परंतु वह कौन है किस समुदाय से है किसने बुलाया था यह जानकारी मुझे नहीं है उनके नाम एवं पद नाम के बारे मे आज ही जानकारी हुआ है, यह समस्या हमारे क्षेत्रीय सर्व समुदाय को पहुचाए जा रहे मिशनरीयों द्वारा आघात को लेकर था हमारा मांग सिर्फ मतांतरित सरपंच के पिता के कफन दफन पार्थिव शरीर को कब्र से निकाल कर क्षेत्र से बाहर कहीं दुसरे जगह उनके मिशनरी समुदाय के कब्रिस्तान मे ले जा कर दफन किए जाने को लेकर प्रशासन से माग किया जा रहा था जिससे निपटने मे हम एवं हमारा सर्व समुदाय के लोग सक्षम थे। राजमन सलाम मतांतरित सरपंच एवं मृतक पुत्र - मुझे भीम आर्मी पार्टी का जिला अध्यक्ष भी फिलहाल न्युक्त किया गया है जिसका संगठन द्वारा अधिकारीक घोषणा नहीं हुआ है, आयुष नाग भीम आर्मी पार्टी के संभाग अध्यक्ष हैं मै अपने पिता की मृत्यु की खबर उनको भी दिया था चुंकि हम एक ही पार्टी संगठन के हैं इसलिए वे दुख के घडी मे मेरे परिवार के बिच शोक व्यक्त करने पहुंचे हुए थे, घनेन्द्र ठाकुर जिनको भाजपा युवा जिला महामंत्री बताया जा रहा है वह एवं उसके साथी लगातार कफन दफन किए जाने वाले दिन से लेकर मेरे घर एवं चर्चों मे तोड फोड हुए दिनों तक न्युज चैनलों के खबरों मे लगातार दिखाई देते रहे हैं इस तरह की तोड फोड की घटना क्षेत्र मे पहली बार हुआ है हमने तो कब्र से शव निकाले जाने को प्रशासन को सौंप दिए थे।

विनोद ठाकुर मिडिया प्रभारी भाजपा मण्डल आमाबेडा- भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोहर यादव पार्टी बैठक मे पखांजुर गए हुए हैं फोन बंद है घनेन्द्र ठाकुर जिन्हे भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री बताया जा रहा हैं वो एवं उनके साथीयों को पहली बार बुधवार 17 दिसम्बर शाम को आमाबेडा मे देखे थे वहीं पुर्व भाजपा मण्डल महामंत्री आमाबेडा देवेन्द्र पटेल ने भी इनके बारे मे जानकारी नहीं होने एवं  पार्टी द्वारा किसी तरह का कार्यक्रम भी आयोजित नहीं था जिसमे उन्हे बुलाया जाता हमारे भाजपा मण्डल के द्वारा नहीं बुला गया था। चुंकि आमाबेडा तहसील क्षेत्र मे इस तरह का पहला घटना है इससे पुर्व भी आमाबेडा तहसील अंतर्गत ग्राम कुरूटोला मे सन 2022 मे इस तरह से मतातंरित मृत महिला का शव को कफन दफन किया गया था जिसका विरोध उस समय भी सर्व समुदाय के लोगों के द्वारा किया गया था और उक्त महिला का शव को कब्र से निकाल कर सात दिनों बाद अंतागढ़ के कब्रिस्तान मे दफन किया गया था परंतु इस तरह से किसी तरह का दंगा फसाद नहीं हुआ था इस घटना मे पहली बार दोनों ओर कुछ इसी तरह से बाहरी व्यक्तियों का निरंतर तीनो दिन दिखाई देने को क्षेत्र के बहुत से लोग जिस तरह से यह घटना दंगे का रूप लिया दोनो समुदाय के बिच इन बाहरी जिस तरह से बिन बुलाए उपस्थित रहे उसे संदेह की नजर से भी देख रहे हैं। गले मे निला पटका आयुष नाग संभाग अध्यक्ष भीम आर्मी पार्टी दुसरा गोलाकार टोपी धारी एवं तिलक धारी घनेन्द्र ठाकुर महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा कांकेर


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik


Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read