फोक डांस में दल्ली राजहरा का नाम रोशन

 ब्यूरो समाचार - दिनेश कुमार नेताम  

स्थान - दल्ली राजहरा 

छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य में दल्ली राजहरा के नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर और राज्य को गौरवान्वित किया है।

दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब (D-MAC) के सब-जूनियर वर्ग के बच्चों ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

मध्य भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन “नाट्य नर्तन 2025”

अखिल भारतीय राष्ट्रीय नृत्य, संगीत एवं ललित कला प्रतियोगिता एवं महोत्सव का आयोजन 23 से 28 दिसंबर 2025 तक दुर्ग (छत्तीसगढ़) में किया गया। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त थी।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब के सब-जूनियर वर्ग (8 से 11 वर्ष) के बच्चों ने समूह छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समूह लोक नृत्य में प्रतिभागी कलाकार

ईशा मरकाम, फलक यादव, रोशनी गुप्ता, पूर्विका साहू, अनन्य गुप्ता, नायरा नायक एवं वाच्य।

इसके साथ ही एकल नृत्य प्रतियोगिता में

नायरा नायक (सब-जूनियर वर्ग) में भी प्रथम स्थान हासिल किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में भी सफलता

मान्या – सब-जूनियर वर्ग प्रथम स्थान स्वर्णिका जायसवाल  जूनियर वर्ग प्रथम स्थान ,राधा भारद्वाज  सीनियर वर्ग – द्वितीय स्थान इस संपूर्ण प्रस्तुति के कोरियोग्राफर विजय बोरकर एवं मिलन मराई रहे।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश, नागपुर, बिलासपुर एवं अन्य राज्यों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन का संचालन कथक रॉकर्स, दुर्ग द्वारा किया गया।

नाट्य नर्तन आयोजन के डायरेक्टर चेतन बोरकर ने बताया कि दल्ली राजहरा की छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुति को जजों एवं दर्शकों से विशेष सराहना मिली।

प्रतियोगिता के दौरान गुरु सम्मान के अंतर्गत

विजय बोरकर एवं मिलन मराई को सॉल्व सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब के डायरेक्टर विजय बोरकर ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों पर मोबाइल एवं टेलीविजन का नकारात्मक प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को खेल एवं कला से जोड़ना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक-मानसिक विकास, आत्मविश्वास एवं अनुशासन मजबूत हो।

उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों से दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब एवं मॉडर्न डांस अकैडमी निरंतर प्रयास कर दल्ली राजहरा और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं।

इस अवसर पर  मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह आर बी गहरवार ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए प्लास्टिक पॉलीथिन के कम उपयोग और कागज से बने थैलों को अपनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में नितेश छत्री भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस सफलता में बालोद जिला प्रशासन एवं नगरवासियों का भी भरपूर सहयोग रहा।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि संपूर्ण लोग नगरी दल्ली राजहरा के लिए गर्व का विषय है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read